ईदुल अमीन
डेस्क: अरुणाचल प्रदेश पर हाल ही में चीन के किए दावे को भारत के विदेश मंत्रालय ने ‘बेतुका’ बताया है। विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर ये कहा है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा, जिसे कभी अलग नहीं किया जा सकता। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की ओर से ये बयान, चीन की सेना के अरुणाचल प्रदेश को अपना क्षेत्र बताए जाने के दो दिन बाद आया है।
बयान में कहा है कि ‘अरुणाचल के लोगों को हमारे (भारत) विकास योजनाओं और परियोजनाओं का लाभ मिलना आगे भी जारी रहेगा।’ समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, रणधीर जायसवाल से पिछले सप्ताह चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सीनियर कर्नल झांग शियाओगांग की ओर से पीएम मोदी के अरुणाचल दौरे पर की गई टिप्पणी को लेकर सवाल किया गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ मार्च को अरुणाचल प्रदेश गए थे। यहां उन्होंने एक रोड टनल का उद्घाटन किया था। इस पर प्रतिक्रियास्वरूप झांग ने एक बयान में कहा था कि ‘भारत को ऐसा कोई भी कदम उठाने से बचना चाहिए जिससे सीमा विवाद और उलझे।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…