तारिक खान
डेस्क: बुधवार (27 मार्च) को शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के अमोल कीर्तिकर को मुंबई उत्तर पश्चिम से लोकसभा उम्मीदवार के रूप में घोषित करने के एक घंटे बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कीर्तिकर को नोटिस जारी किया। केंद्रीय एजेंसी ने कीर्तिकर को ‘खिचड़ी’ घोटाले के संबंध में मुंबई में अपने बैलार्ड एस्टेट कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा है।
मामले की जांच राज्य की आर्थिक अपराध शाखा और ईडी दोनों कर रही हैं। ईडी ने इस संबंध में ठाकरे की शिवसेना के अन्य नेताओं को गिरफ्तार किया है, जिसमें ठाकरे के बेटे आदित्य के करीबी सहयोगी सूरज चह्वाण भी शामिल हैं। चह्वाण की गिरफ्तारी इसी साल जनवरी में हुई थी। 27 मार्च को शिवसेना (यूबीटी) ने आम चुनाव के लिए महाराष्ट्र से 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके नामांकन के एक घंटे के अंदर ही ईडी ने कीर्तिकर को समन जारी कर दिया।
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ‘जैसे ही लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार के रूप में उनके नाम की घोषणा की गई, उन्हें ईडी से समन मिला। यह सिर्फ डराने की कोशिश है, लेकिन हम डरेंगे नहीं।’ राउत ने कहा, ‘हालांकि ईडी ने मुंबई उत्तर-पश्चिम से पार्टी उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन हम वहां उम्मीदवार नहीं बदलेंगे।’ इस मामले में संजय राउत के सहयोगी सुजीत पाटकर का भी नाम आया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…