तारिक़ खान
डेस्क: निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनावों का आग़ाज़ करते हुए पहले चरण के लिए नामांकन की तारीख़ें और मतदान के वक़्त को लेकर और जानकारी साझा की है। आयोग ने मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को इससे संबंधित गज़ट नोटिफ़िकेशन जारी किया है, जिसमें पहले चरण में जिन 102 क्षेत्रों में मतदान होना है। वहां के लिए नामांकन की तारीख़ों की घोषणा की गई है।
बिहार के लिए नामांकन का आख़िरी तारीख़ 28 मार्च है। दो अप्रैल तक नामांकन वापिस लिए जा सकते हैं। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नगालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू एवं कश्मीर, लक्षद्वीप और पुदुच्चेरी के लिए नामांकन का आख़िरी तारीख 27 मार्च 2024 है। नामांकन 30 मार्च तक वापिस लिए जा सकते हैं। पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों के लिए चुनाव होना है। सभी सीटों के लिए वोटिंग 19 अप्रैल को और मतों की गिनती 4 जून को होगी।
कब, कितने बजे होगा मतदान
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…