Others States

मध्य प्रदेश: कथित रूप से विवाहित महिला के साथ जाने वाले व्यक्ति की बर्बर पिटाई, ज़बरदस्ती पेशाब पिलाने और जूते चटवाने का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जुटी जाँच में

अबरार अहमद

डेस्क: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक विवाहित महिला के साथ चले जाने के बाद एक व्यक्ति को कथित तौर पर पीटा गया, पेशाब पीने के लिए मजबूर किया गया और जूतों की माला पहनाई गई। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने घटना पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

द टेलीग्राफ के मुताबिक, पुलिस ने घटना पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, लेकिन पीड़ित व्यक्ति ने अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। एक वीडियो में पीड़ित पुरुष जूतों की माला पहने हुए और एक बोतल से तरल पदार्थ, जिसे पेशाब माना जा रहा है, पीता हुआ दिखाई दे रहा है।

वीडियो में कुछ लोग उस पर चिल्लाते और इसे पीने के लिए मजबूर करते हुए देखे जा सकते हैं। उसे एक महिला द्वारा पीटते हुए भी देखा जा रहा है, जिसके साथ वह कथित तौर पर चला गया था। एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने हाथ में रखे एक जूते को चाट रहा है और दूसरा जूता उसे अपने सिर पर रखने के लिए मजबूर किया जा रहा है। साथ ही, उसकी आधी मूंछें और सिर के कुछ हिस्से के बालों को भी साफ कर दिया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts