National

मणिपुर हिंसा: भारतीय सेना के अपहृत जेसीओ कोंसम खेड़ा सिंह को मणिपुर पुलिस ने सुरक्षित बचाया

ईदुल अमीन

डेस्क: मणिपुर पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया था कि शुक्रवार को थौबल निवासी और भारतीय सेना के जेसीओ कोंसम खेड़ा सिंह (40) का कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनके घर से अपहरण कर लिया था।

पुलिस के अनुसार छुट्टी के दौरान वे अपने घर आए हुए थे कि तभी यह घटना घटी। सैन्य अधिकारी के अपहरण के बाद मणिपुर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया और काकचिंग के वाइखोंग इलाके से उन्हें बचा लिया। इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने एक केस दर्ज किया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts