आदिल अहमद
डेस्क: आगामी लोकसभा चुनाव की घोषणा होने में अब चंद दिन रह गए हैं, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में कोई नया समीकरण सामने आ सकता है। अटकलें ये भी लगाई जा रही थीं कि बहुजन समाज पार्टी किसी गठबंधन में शामिल हो सकती है लेकिन शनिवार को मायावती ने इन अटकलों को एक बार फिर खारिज किया है।
उन्होंने कहा, ‘बीएसपी देश में लोकसभा का आमचुनाव अकेले अपने बलबूते पर पूरी तैयारी व दमदारी के साथ लड़ रही है। ऐसे में चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा आदि बनाने की अफवाह फैलाना यह घोर फेक व ग़लत न्यूज़। मीडिया ऐसी शरारतपूर्ण खबरें देकर अपनी विश्वसनीयता न खोए। लोग भी सावधान रहें।’
यूपी में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन मजबूत स्थिति में है और कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन के सहयोगी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट साझेदारी भी हो चुकी है। बसपा प्रमुख मायावती ने पहले भी कहा था कि उनकी पार्टी इन चुनावों में अकेले लड़ेगी। लेकिन कांग्रेस ने अभी उम्मीद नहीं छोड़ी है और कहा है कि उसके दरवाज़े खुले हैं। इससे कयास लगाया जा रहा था कि कांग्रेस बसपा को अपने गठबंधन में शामिल करना चाहती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…