ए0 जावेद
डेस्क: भारतीय निर्वाचन आयोग के इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़े आंकड़ों को अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक किए जाने के बाद से ही इस पर बयानबाज़ी हो रही है। कांग्रेस ने शुक्रवार को बीजेपी से पूछा है कि उन्हें इतना धन कैसे मिला? कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने मांग किया है कि भाजपा के खातो को फ्रीज़ करना चाहिए।
कांग्रेस ने ये भी कहा है कि इस सूची में कई संदिग्ध डोनर भी हैं। खड़गे ने कहा, ‘चंदा देने वालों में ऐसे हैं जिन पर ईडी के मामले चल रहे हैं, ये इनकम टैक्स मामलों में शामिल हैं। पीएम मोदी और उनकी पार्टी ने इन लोगों पर ज़्यादा चंदे देने का दबाव डाला। अगर ऐसा नहीं होता तो चंदे में इतना अंतर नहीं होता।’
उन्होंने बीजेपी का अकाउंट फ़्रीज़ करने की मांग करते हुवे कहा है कि ‘हमारे पास पैसे थे लेकिन हमारे फ़ंड को फ़्रीज कर दिया गया। अगर आप विपक्षी पार्टी का अकाउंट फ़्रीज़ कर देंगे तो वो चुनाव कैसे लड़ेंगे? मैं जांच की मांग करता हूं और स्पेशल जांच होनी चाहिए। जब तक सच्चाई सामने नहीं आ जाती, बीजेपी के अकाउंट को भी फ़्रीज़ कर लिया जाना चाहिए।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…