अनुराग पाण्डेय
डेस्क: दिल्ली के इंद्रलोक में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान सजदे में बैठे लोगों को लात मारे जाने के बाद उस पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है लेकिन लोगों का आक्रोश नहीं थम रहा है। एआईएमआईएम नेता और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इसे नफ़रत फैलाने वाली घटना करार दिया।
उन्होंने कहा, ‘आखिर भारत के 17 करोड़ मुसलमानों की बेइज्ज़ती क्यों की जा रही है? जो कि इस देश की आबादी का 14 फ़ीसद से अधिक है। ये नफ़रत का माहौल ज़रूर ख़त्म होगा।’ शुक्रवार को दिल्ली के इंद्रलोक इलाक़े में सड़क पर नमाज़ पढ़ते लोगों को लात मारते पुलिस सब-इंस्पेक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। इस घटना के बाद इलाके के मेट्रो स्टेशन के आसपास लोगों ने इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने इस घटना के ज़िम्मेदार सब-इंस्पेक्टर मनोज तोमर को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
कांग्रेस से राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने एक्स पर लिखा, ‘नमाज़ पढ़ते हुए व्यक्ति को लात मारता हुआ ये दिल्ली का जवान शायद इंसानियत के बुनियादी उसूल नहीं समझता। ये कौन सी नफ़रत है जो इस जवान के दिल में भरी है, दिल्ली पुलिस से अनुरोध है कि इस जवान के ख़िलाफ़ उचित धाराओं में मुक़दमा दर्ज करिए और इसकी सेवा समाप्त करिए।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…