तारिक खान
डेस्क: उत्तर प्रदेश में आज कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस प्रदर्शन के बारे में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने इस बीच लिखा है कि ‘बीजेपी और मोदी मीडिया मिलकर कैसे ‘झूठ का कारोबार’ कर रहे हैं, उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था उसका सबसे बड़ा उदाहरण है।’
राहुल अपने ट्वीट में बीते कुछ दिनों में यूपी में हुई घटनाओं का ज़िक्र करते हैं। कांग्रेस नेता राहुल कहते हैं, ‘कहीं पेड़ से लटके नाबालिग बहनों के शव, तो कहीं इंटों से कुचलकर हत्या की वारदात। कहीं भाजपाइयों द्वारा आईआईटी-बीएचयू कैंपस में गैंगरेप का दुस्साहस, तो कहीं न्याय न मिलने पर आत्महत्या को मजबूर महिला जज।’
राहुल आरोप लगाते हैं, ‘ये उस प्रदेश का हाल है जिसकी कानून व्यवस्था का गुणगान करते मोदी मीडिया थकता नहीं है। हाल ही में रामपुर में अंबेडकर स्मारक की मांग पर 10वीं की परीक्षा देकर लौटते दलित छात्र की हत्या यूपी की जर्जर कानून व्यवस्था का सबसे वीभत्स उदाहरण है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…