आदिल अहमद
डेस्क: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त अधिनियम, 2023 पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। इस अधिनियम के तहत चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति करने वाली समिति से भारत के मुख्य न्यायाधीश को हटा दिया गया था।
सुप्रीम कोर्ट ने इस दौरान नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर रोक लगाने संबंधी याचिका को भी खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नव नियुक्ति चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के ख़िलाफ़ कोई आरोप नहीं है। पीठ ने याचिकाकर्ताओं की ओर इशारा करते हुए ये कहा कि पहले से ये नहीं सोचा जा सकता कि सरकार का लाया कानून गलत है।
कोर्ट ने कहा, ‘नियुक्त किए गए लोगों पर कोई आरोप नहीं है। अब जब चुनाव सिर पर हैं तो सभी पक्षों के बीच संतुलन बनाकर रखना महत्वपूर्ण है।’ चीफ़ इलेक्शन कमिशनर और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़ा विधेयक बीते साल संसद में पास हुआ और राष्ट्रपति की मंज़ूरी मिलने के बाद क़ानून बन गया। नए क़ानून में चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति करने वाली समिति से मुख्य न्यायाधीश को हटाकर केंद्रीय मंत्री को शामिल किया गया। अब इस समिति में प्रधानमंत्री, एक केंद्रीय मंत्री और एक विपक्ष के नेता को शामिल किया गया है। इस समिति की निष्पक्षता पर सवाल उठाए जाते रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…