Politics

बिहार की सियासत में खलबली, पप्पू यादव ने अपनी पार्टी जन अधिकार का किया कांग्रेस में विलय

ए0 जावेद

डेस्क: बिहार की सियासत में इस वक्त खलबली की स्थिति है। सुबह जब यह खबर आई कि लालू यादव और पप्पू यादव की मुलाकात हुई है, तब कयास काफी लगाया जा रहा था। मगर शाम होते होते दूसरी खबर ने सभी कयासों पर विराम लगा दिया। बिहार में पप्पू यादव ने अपनी पार्टी जन अधिकार का कांग्रेस में विलय कर लिया है।

पप्पू यादव ने बुधवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी है। पप्पू यादव ने मीडिया से कहा कि जन अधिकारी पार्टी कांग्रेस में जा रही है। पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन कांग्रेस की नेता और राज्यसभा सांसद हैं। प्रेस कॉन्फ़्रेंस में जब पप्पू यादव से कहा गया कि अपनी पत्नी का नाम लीजिए। तो वो बोले- ‘वो कांग्रेस की नेता हैं। उनका नाम लेना सही नहीं है। कांग्रेस की मर्यादाओं का ख्याल है मुझे।’

पप्पू यादव ने कहा, ‘कांग्रेस बैठ भी जाए तो इन ताकतवर लोगों से सर्वश्रेष्ठ है।’ उन्होंने कहा कि ‘किसी ने उम्मीद जगाई है तो वो राहुल गांधी हैं। राहुल जी का ओबीसी समुदाय को लेकर जो प्रतिबद्धता है, मैं उस लड़ाई का भागीदार बनना चाहता था।’

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts

जेल से बाहर निकलते ही बोले केजरीवाल ‘देश तानाशाही के दौर से गुज़र रहा है, सभी को मिलकर इसके लिए संघर्ष करना है’

तारिक़ खान डेस्क: सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम ज़मानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से अपने…

22 hours ago

संयुक्त राष्ट्र में इसराइल और अमेरिका द्वारा ज़बरदस्त विरोध के बावजूद भारी बहुमत ने फलस्तीन की पूर्ण सदस्यता का समर्थन किया

आफताब फारुकी डेस्क: संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने फ़लस्तीन की सदस्यता का समर्थन किया है।…

22 hours ago

मालदीव सरकार ने कहा ‘भारत के सभी सैनिक मालदीव छोड़ कर गए’

आदिल अहमद डेस्क: मालदीव का कहना है कि भारत के सभी सैनिकों ने इस द्वीप…

23 hours ago

पूर्वी युक्रेन में आगे बढ़ रहे रूस पर युक्रेन का दावा ‘हमला नाकाम किया’

मो0 कुमेल डेस्क: रूस की तरफ़ से लगातार हो रही बमबारी की वजह से इस…

23 hours ago