मो0 कुमेल
डेस्क: सोमवार, 4 मार्च को उत्तरी इजरायल के एक खेत में हुए मिसाइल हमले में एक भारतीय की मौत हो गई है और दो अन्य घायल हुए हैं। इजरायल ने आरोप लगाया है कि यह हमला हिज्बुल्ला ने किया है। हमले में मारे गए भारतीय निबिन मैक्सवेल (31) केरल के रहने वाले है। इसके अलावा केरल के दो अन्य युवक भी घायल हुवे है।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पिता एंटनी ने बताया कि, ‘दो हफ्ते पहले, निबिन ने हमें उनके खेत के पास हवाई हमले के बारे में बताया था। तब मैंने उसे दूसरी जगह चले जाने की सलाह दी थी। लेकिन वहां कोई और समस्या नहीं थी, इसलिए वह उसी खेत में काम करता रहा। इजरायल के उस हिस्से में हमलों के बारे में सुनने के बाद हम अक्सर संपर्क में रहते थे।’
निबिन के अलावा केरल के दो अन्य लोग जोसेफ और पॉल मेल्विन भी मिसाइल हमले में घायल हो गए हैं। एक्सप्रेस के मुताबिक, एंटनी ने बताया कि घटना 4 मार्च की दोपहर की है। उन्होंने कहा कि, ‘इजरायल में काम करने वाला मेरे सबसे बड़े बेटे निविन ने मुझे बताया कि निबिन एक मिसाइल हमले में घायल हो गया था, बाद में उसने बाताया कि निबिन की मौत हो गई है।’
एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, निबिन इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होल्डर था जो संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक मेनपावर सप्लाय कंपनी के साथ काम करता था। निबिन ने दिसंबर में ही इजरायल जाने के लिए नौकरी छोड़ी थी जब इजरायल ने भारतीयों के लिए कृषि वीजा खोला था। वह दो महीने पहले ही इजरायल गया था। निबिन के परिवार में उनकी प्रेगनेंट वाइफ हैं और एक पांच साल का बच्चा है।
उसके पिता एंटोनी ने कहा है कि ‘निबिन के बहनोई ने ही उसे नौकरी दिलाने में मदद की थी, वो इजरायल में काम करते हैं। निबिन के इजरायल जाने के एक हफ्ते बाद, उसका भाई निविन भी उसके पीछे चला गया। वह बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में काम करता था।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…