सबिया अंसारी
डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल के वायनाड सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। यहां उनका सामना भाजपा उम्मीदवार के सुरेंद्रन से हैं। सुरेंद्रन केरल बीजेपी के अध्यक्ष हैं। FIR दर्ज होने के मामले में सुरेंद्रन का रिकॉर्ड बेहद खास है। उनके खिलाफ एक दो नहीं बल्कि पूरे 242 केस दर्ज कराए गए हैं। उन्होंने FIR के मामले में दोहरा शतक लगाया है।
सुरेंद्रन ने हाल ही में पार्टी के मुखपत्र में अपने खिलाफ दर्ज मामलों के बारे में जानकारी दी थी। उनके खिलाफ जितने केस दर्ज हैं उन्हें लिखने में तीन पेज भर गए थे। स्थिति ये है कि केरल के हर थाने के पुलिसकर्मी इन्हें पहचानते हैं। सुरेंद्रन केरल में भाजपा के अकेले ऐसे नेता नहीं है जिनके खिलाफ 200 से अधिक केस दर्ज किए गए हैं। एर्नाकुलम सीट से भाजपा उम्मीदवार एस राधाकृष्णन के खिलाफ लगभग 211 मामले हैं।
केरल में भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज केस को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट किया कि भारत के कुछ हिस्सों में राष्ट्रवादी होना कठिन है। यहां रोज संघर्ष करना होता है। के सुरेंद्रन के खिलाफ 237 मामले सबरीमाला मंदिर विरोध प्रदर्शन से जुड़े हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश की अनुमति देने वाला आदेश सुनाया था। इसके बाद भाजपा द्वारा बड़ा आंदोलन चलाया गया था। सुरेंद्रन ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। उनके खिलाफ अन्य मामलों में पांच और केस दर्ज हुए हैं।
अन्य पार्टी के उम्मीदवारों के मामले का विवरण अभी सामने नहीं आया है। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 4 अप्रैल है। स्क्रूटनी 5 अप्रैल को होगी, जबकि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 4 अप्रैल है। बता दें कि वायनाड में दूसरे चरण में चुनाव हो रहा है। यहां नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 4 अप्रैल है। 5 अप्रैल को नामांकन की जांच होगी। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 8 अप्रैल है। मतदान 26 अप्रैल को होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…