ईदुल अमीन
डेस्क: गाज़ियाबाद की घटना को जानकार इंसानियत तो कराह उठेगी साथ ही रिश्तो की मर्यादा भी तार तार हो जायेगी। हर इंसान जिसके अन्दर दिल धड़कता होगा उसका खून खुल उठेगा। ज़ुल्म की ऐसी इन्तहा कि राक्षस भी शर्मसार हो जाए। गाज़ियाबाद में एक पिता अपनी बेटी के साथ 4 साल से दुष्कर्म कर रहा था। यही नही उसने पीडिता के बाल कटवा दिया ताकि वह बाहर न जा सके।
पीडिता के अनुसार एक रात वह कमरे में सो रही थी, तभी पिता राम प्रकाश गौतम ने उसका यौन शोषण किया। विरोध करने पर मारपीट भी की। किसी को कुछ बताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से आरोपी पिता अक्सर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने लगा। कई बार उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए।
उसने बताया कि डर और लोकलाज के कारण वह अत्याचार सहन करती रही। एक दिन पीड़िता ने पिता के कृत्य के बारे में अपने भाई और ताऊ को बताया, लेकिन उन्होंने भी आरोपी का ही साथ दिया और उस पर किसी को भी न बताने का दबाव बनाया। इस बीच युवती तीन बार गर्भवती हुई। तीनों बार परिवार के लोगों ने उसका गर्भपात करा दिया। 2 महीने पहले भी उसका गर्भपात कराया गया था। तभी से वह आरोपियों के चंगुल से निकलने की योजना बना रही थी।
आखिर अपने बाप के इस ज़ुल्म-ओ-सितम से परेशान होकर पीड़िता 16 अप्रैल 2024 को किसी तरह घर से भाग गई और मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची और गाजियाबाद जाने वाली ट्रेन में बैठ गई। युवती को गाजियाबाद स्टेशन पर बैठा देख एक पुलिसकर्मी उसके पास गया। पीड़िता ने रोते हुए पुलिसकर्मी को पिता की करतूत बताई और घर जाने से मना कर दिया। पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद के आदेश पर तत्काल केस दर्ज किया गया। इसके बाद 19 अप्रैल को गाजियाबाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी पिता रामप्रकाश गौतम को गिरफ्तार कर लिया।
पीडिता की उम्र इस वक्त 18 साल है। उसका पिता 14 साल की उम्र से ही उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। घर में पिता और पीड़िता के अलावा सिर्फ छोटा भाई रहता है। उसे सब पता था, लेकिन वह चुप रहा। सबूत के लिए लड़की ने रेप का वीडियो बनाकर अपने रिश्तेदारों को दिखाया, लेकिन सभी चुप रहे। इसलिए पुलिस ने एफआईआर में लड़की के भाई, चाचा और चाची को भी आरोपी बनाया है।
एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने इस सम्बन्ध में बताया कि ‘आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीडिता की तहरीर पर उसके तीन ताऊ, चाचा और भाई पर मामला दर्ज किया गया है। छानबीन चल रही है और अन्य की भूमिका पर भी जाँच हो रही है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…