आदिल अहमद
डेस्क: प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को कोर्ट में दावा किया कि मनी लॉन्ड्रिंग के एक केस में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल टाइप-2 डायबिटीज़ होने के बावजूद मेडिकल आधार पर ज़मानत लेने के लिए हर दिन आम और मिठाई जैसी मीठी और चीनी वाली चीज़ें खा रहे हैं।
केजरीवाल ने शुगर के स्तर में उतार-चढ़ाव के कारण वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए अपने नियमित डॉक्टर से कंसल्ट करने की अनुमति मांगने के लिए अदालत का रुख किया है। ईडी ने अदालत को बताया, ‘टाइप-2 डायबिटीज़ होने के बावजूद अरविंद केजरीवाल हाई शुगर लेवल वाली चीज़ें खा रहे हैं। वह रोजाना ‘आलू-पूड़ी’, आम, मिठाई खा रहे हैं। यह मेडिकल ज़मानत के लिए आधार बनाने के लिए किया जा रहा है।’
केजरीवाल के वकील ने कोर्ट के बाहर पत्रकारों से कहा कि केजरीवाल जो भी खा रहे हैं वो डाक्टर के परामर्श से ही खा रहे हैं। जज ने कहा है जेल प्रशासन इस मामले में कल तक रिपोर्ट पेश करे इसके बाद केस को आगे बढ़ाया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…