UP

गाजीपुर: आग लगने से झोपड़ी जलकर हुई ख़ाक, एक महिला सहित 4 झुलस गए

रियाज़ अहमद

गाजीपुर: जनपद के थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद अंतर्गत ग्राम सेमरा में आज अचानक सुबह लगभग 8 बजे अज्ञात कारणों की वजह से आग लग गई। शुरूआती जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण गैस लीक बताया जा रहा है। आग से एक महिला सहित कुल 4 लोग झुलस गए। घायलों का इलाज स्थानीय असपताल में चल रहा है।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार सेमरा निवासी बलिराम यादव अपने घर से बाहर खेतों में काम कर रहा था। घर की महिलाये भोजन बना रही थी। गृहणी का कहना है कि गैस लिंक कर रहा था जिसकी वजह से अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग पुरी झोपड़ी को अपने जद में ले ली। जब नागरिकों ने आग देखा तो वे दौड़कर वहां पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान किसी ग्रामीण ने गृह स्वामी को भी सूचना दे दी।

सूचना पाकर गृह स्वामी तत्काल मौके पर उपस्थित हुआ। उसने थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद को सूचना दी। सूचना पाकर थाना कोतवाली से उप निरीक्षक रामाश्रय सदल बल मौके पर रवाना हुए। उनके साथ अग्निशमन वाहन भी मौके पर आया। लेकिन इसके पहले ही ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे। बताते चलें कि जब आग बुझाया जा रहा था, उसी समय अचानक गैस सिलेंडर भी फटा था। गैस सिलेंडर फटने से टीन सेड उड़ गया। लेकिन कोई घायल नहीं हुआ।

आग से झुलसने वालों में अभिषेक यादव (22) पुत्र ओम प्रकाश यादव, अश्वनी यादव (18) पुत्र दिनेश यादव , सगड़ी देवी (40) पत्नी महेंद्र यादव शामिल है। जिसमें महिला को काफी चोटें भी आई है। ग्रामीणों ने तत्काल मोहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर घायलों को भिजवाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। आग से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है और वह खुले आकाश के नीचे परिवार जीवन यापन करने के लिए बाध्य है। उनके लिए खाने का भोजन भी नहीं है तथा पहनने के लिए कपड़े भी नहीं है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts