अबरार अहमद
प्रयागराज: प्रयागराज स्थित श्रृंगवेरपुर धाम से 2 किलोमीटर दूर शनि देव धाम सिद्ध पीठ शनि देव मंदिर शिवरतन का पुरवा बिजलीपुर प्रयागराज पर हनुमान जी सरकार का जन्मोत्सव कार्यक्रम मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दरमियान हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड पाठ, हवन, यज्ञ करते हुए लड्डू और केले का महाप्रसाद वितरण किया गया।
उन्होंने कहा कि जीवन के अंतिम सांस तक सनातन धर्म के लिए काम करता रहूंगा। शनि देव धाम सिद्ध पीठ शनि देव परिसर स्थित देवाधिदेव महादेव भगवान शिव की इच्छा से विराजमान न्याय के देवता शनि देव महाराज, संकट मोचन हनुमान जी, महादेव भगवान नर्वदेश्वर महादेव शिव के दर्शन करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। मनवांछित फल प्राप्त होते हैं। सभी परेशानियां से निवारण होता है। प्रत्येक शनिवार को शाम 5:00 बजे हनुमान चालीसा का पाठ परिसर पर संपन्न होता है।
उन्होंने बताया कि दूर-दूर से भक्तों का श्रद्धालुओं का दर्शन करने के लिए आवागमन पूरे दिन भर बना रहता है। महादेव भगवान शिव की कृपा से शनि देव धाम पर कर स्थिति की छबियां बहुत ही मनमोहक दर्शनीय है। पहुंचकर बहुत ही आनंदित महसूस होते हैं। तरह-तरह की दुर्लभ देववृक्ष का दर्शन, पारस, पीपल बट वृक्ष भोजपत्र रुद्राक्ष पारिजात का भी दर्शन होता है। वही मंदिर परिसर पर नवदुर्गा मैया, श्री गणेश जी भगवान, श्री काल भैरव, महाकाली मैया के भी दर्शन लाभ प्राप्त होते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…