National

लोकसभा चुनाव के दुसरे चरण में सबसे अधिक त्रिपुरा और सबसे कम उत्तर प्रदेश में हुआ मतदान

आफताब फारुकी  

डेस्क: लोकसभा चुनाव के दूसरे दौर में देश की 88 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को सुबह सात वोटिंग शुरू हुई थी। जिसमे सबसे अधिक वोटिंग त्रिपुरा में हुई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक़, यहां शाम पांच बजे तक 78.53 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। जबकि सबसे कम उत्तर प्रदेश में हुई है। जहा महज़ 53.34 फीसद मतदान हुआ है।

Demo pic

इसके बाद मणिपुर में 77.18 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ में 72.51 फीसदी मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल 71.84 और असम में 70.68 फीसदी वोटिंग हुई। जम्मू और कश्मीर, केरल और कर्नाटक में क्रमश: 69.59, 65.23 और 64.60 फीसदी वोटिंग हुई।

मध्य प्रदेश में 55.44, महाराष्ट्र में 53.76 और उत्तर प्रदेश में 53.34 फीसदी वोटिंग हुई है। बताते चले कि लोकसभा की 88 सीट के लिए हुआ आज मतदान दुसरे चरण का है। कुल 7 चरणों में होने वाले मतदान का नतीजा 4 जून को आएगा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts