मो0 कुमेल
डेस्क: ईरानी सेना ने इस्फहान की सुरक्षा को और पुख्ता करने का दावा किया है। साथ ही ईरान ने अपने परमाणु ठिकानों का वीडियो जारी किया है और बताया है कि कोई नुकसान नही हुआ है। बताते चले कि इस्फ़हान में ईरान की सेना का बड़ा एयर बेस है और इस क्षेत्र में परमाणु हथियारों से जुड़े कई अहम ठिकाने भी हैं।
हालांकि ईरान का अब कहना है कि ये उड़ान सेवाएं फिर से चालू हो गई हैं। इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाह्यान ने कहा था कि इसराइल की किसी जवाबी कार्रवाई का तुरंत और बड़े स्तर पर जवाब दिया जाएगा।
बताते चले कि अमेरिका के दो अधिकारियों ने इसराइल की ओर से शुक्रवार को ईरान पर हमले का दावा किया है। मगर अब ईरान के शीर्ष अधिकारियों की ओर से कहा जा रहा है कि कोई मिसाइल हमला नहीं हुआ है। ईरानी स्पेस एजेंसी के प्रवक्ता हुसैन दालिरियन ने लिखा, ‘इस्फ़हान या देश के किसी भी हिस्से में बाहर से कोई हवाई हमला नहीं हुआ है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…