आदिल अहमद
डेस्क: इश्क कातिल भी होता है। इसका एक जीता जागता उदहारण चंडीगढ़ के एक पार्क में देखने को मिला जब एक युवक ने अपनी गर्ल फ्रेंड को आपसी विवाद के बाद जिंदा आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी युवती की दौरान-ए-इलाज मौत हो गई। पुलिस ने युवती को अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती करवाया था तब चिकित्सको ने उसको 80 फीसद जला घोषित किया था। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। वही आरोपी युवक विशाल को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि मृतका की उम्र 28 वर्ष के आस-पास थी और वह मोहाली के सोहना की रहने वाली थी। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ है कि उसके और विशाल के बीच प्रेम संबंध थे। सेक्टर 36 थाने के प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि ‘युवती ने मंगलवार को पीजीआईएमईआर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हमने मुकदमा दर्ज कर विशाल को गिरफ्तार कर लिया, जो मोहाली के खरार कस्बे का रहने वाला है। अदालत ने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। घटनास्थल से युवती के जले हुए कपड़े, उसकी चप्पल और एक स्प्रे बरामद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…