शफी उस्मानी
डेस्क: महाराष्ट्र में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र आखिरकार विपक्षी महाविकास अघाड़ी ने सीट बंटवारे की घोषणा कर दी है। राज्य की कुल 48 लोकसभा सीटों में शिवसेना (यूबीटी) को 21, कांग्रेस को 17 और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी 10 सीटे मिली है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, हफ्तों की बातचीत के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे और राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने संयुक्त रूप से राज्य की कुल 48 लोकसभा सीटों के लिए चुनावी समझौते की घोषणा की। समझौते के मुताबिक, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना 21 सीटों, कांग्रेस 17 सीटों और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
कांग्रेस के सांगली और भिवंडी सीटों पर अपना दावा छोड़ने के साथ ही शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) के लड़ने का रास्ता साफ हो गया है। सेना (यूबीटी) ने इस बात पर जोर दिया कि इस गठबंधन का प्राथमिक उद्देश्य सत्तारूढ़ भाजपा को चुनौती देना है। राज्य में 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…