अनुराग पाण्डेय
डेस्क: महाराष्ट्र के लातूर में मंगलवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत डोजियर नहीं बल्कि घर में घुसकर मारता है। पीएम मोदी ने कहा, ‘साल 2014 के पहले गूगल पर जाकर उस समय के अख़बार और टीवी देख लीजिए। क्या मिलेगा?’
पीएम मोदी ने कहा, ‘देश में 24 घंटे हर महत्वपूर्ण जगह पर ये लावारिस चीजों की सूचना दी जाती थी। जो पुराने लोग हैं, बताइए कि मैं सच कह रहा हूं या नहीं। मोदी के आने के बाद कहां गई ये लावारिस चीजें भई? देश तो वही है। पहली बार वोट करने वालों को मैं खासकर कहता हूं कि जरा देखिए, उस समय अख़बारों की हेडलाइन होती थी, दिल्ली में बम ब्लास्ट, मुंबई में बम ब्लास्ट, भारतीय पुलिस आधुनिक आतंक से निपटने के लिए तैयार नहीं। आज भारत अपनी सीमाओं पर आंख उठाने वालों को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए जाना जाता है।’
उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस के उस दौर में हेडिंग होती थी कि भारत ने मुंबई आतंकी हमले पर पाकिस्तान को एक और डोजियर सौंपा। हमारे मीडिया में बैठे लोग भी तालियां बजाते थे कि देखो डोजियर भेज दिया। मतलब घटना की फाइल भेजना। आज भारत डोजियर नहीं भेजता है। आज भारत घर में घुसकर मारता है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…