मो0 सलीम
डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2019 चुनाव में बीजेपी की स्मृति इरानी से इस सीट पर हार गए थे। अब जब लोकसभा चुनाव क़रीब हैं और जिन अहम सीटों की सबसे ज़्यादा चर्चा है, उनमें यूपी की अमेठी सीट भी शामिल है। इस बार बीजेपी ने फिर स्मृति को टिकट दिया है। मगर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया है।
बातचीत में रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, ‘अभी अमेठी की जो सांसद हैं, उनसे अमेठी के लोग बहुत परेशान हैं। अमेठी की जनता को लगता है कि गलती हुई है। वो अमेठी की प्रगति के बारे में नहीं सोच रही हैं। वो बस गांधी परिवार पर इल्ज़ाम लगाने में लगी रहती हैं।’
वो बोले, ‘जब अमेठी के लोगों को लग रहा है कि उन्होंने गलती की है कि स्मृति को जिताया और राहुल को दूसरी सीट खोजनी पड़ी। अगर वो चाहते हैं कि गांधी परिवार का कोई सदस्य वहां आए और वो भारी बहुमत से जिताएंगे, यहां तक कि वो मेरे से भी प्रेरणा करते हैं।’
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि ‘वो आशा करते हैं कि मैं राजनीति में पहला कदम रखता हूं और सांसद बनने की सोचता हूं तो मैं अमेठी का ही प्रतिनिधित्व करूं। क्योंकि 1999 से मैंने जो प्रियंका के साथ प्रचार शुरू किया, तब अमेठी से ही किया था। वहां के लोग जिनके साथ मैंने काम किया, मेहनत की। वो अभी भी मुझसे संपर्क में रहते हैं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…