Amit Shah hit back at the opposition, who were happy with the Supreme Court's decision to stay the extension of the ED director's term for the third time, said 'they are living in illusion'
ईदुल अमीन
डेस्क: भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के कांकेर में चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान के बांसवाड़ा में दिए बयान को दोहराते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी की नज़र देश के मठों, मंदिरों और सबकी संपत्तियों पर है। अमित शाह ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी को मिर्ची लगी, मोदी जी ने उनके घोषणापत्र में से सबकी संपत्ति का सर्वे करने का कहा है।’
उन्होंने कहा कि ‘मनमोहन सिंह को याद करो, उन्होंने कहा कि पैसे पर, राजस्व पर, संसाधन पर सबसे पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है। हम कहते हैं कि संसाधन पर पहला अधिकार देश के ग़रीब का है, आदिवासी का है, दलित का है, पिछड़ा समाज का है।’
क्या कहा था प्रधानमंत्री मोदी ने?
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजस्थान की रैली में पूर्व प्रधानंमत्री मनमोहन सिंह के 2006 में दिए गए एक बयान का संदर्भ लेते हुए कहा था कि, ‘पहले जब उनकी सरकार थी तब उन्होंने कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है, इसका मतलब ये संपत्ति इकट्ठा करके किसको बांटेंगे- जिनके ज़्यादा बच्चे हैं उनको बांटेंगे, घुसपैठियों को बांटेंगे। क्या आपकी मेहनत का पैसा घुसपैठियों को दिया जाएगा? आपको मंज़ूर है ये?’
मोदी ने कहा, ‘ये कांग्रेस का मेनिफेस्टो कह रहा है कि वो मां-बहनों के सोने का हिसाब करेंगे, उसकी जानकारी लेंगे और फिर उसे बांट देंगे और उनको बांटेंगे जिनको मनमोहन सिंह की सरकार ने कहा था कि संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है।’ इसके जवाब में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस भाषण की कड़ी आलोचना की है और कहा है कि प्रधानमंत्री नफ़रत के बीज बो रहे हैं। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा, ‘देश के प्रधानमंत्री ने आज फिर झूठ बोला। एक चुनाव जीतने के लिए आप झूठ पर झूठ परोसते चले जाओगे जनता को।’
उन्होंने कहा कि ‘चलिए आपकी गारंटियां झूठी, आपके जुमले झूठे, आपके वादे झूठे। आप देश को हिंदू-मुसलमान के नाम पर झूठ परोसकर बांट रहे हैं। मैं चुनौती देता हूं प्रधानमंत्री को कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो में कहीं भी मुसलमान और हिंदू शब्द हो तो हमें बताएं और ये चुनौती स्वीकार करें या नहीं तो झूठ बोलना बंद करें।’
मनमोहन सिंह ने क्या कहा था?
भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने साल 2006 में राष्ट्रीय विकास परिषद (एनडीसी) की बैठक में भाषण दिया था। मनमोहन सिंह ने कहा था, ‘मेरा मानना है कि हमारी सामूहिक प्राथमिकताएं स्पष्ट हैं- कृषि, सिंचाई-जल संसाधन, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण निवेश और सामान्य बुनियादी ढांचे के लिए आवश्यक सार्वजनिक निवेश की ज़रूरतें। साथ ही अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्गों के उत्थान के लिए कार्यक्रम, अल्पसंख्यक और महिलाएं और बच्चों के लिए कार्यक्रम।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…