Demo
आदिल अहमद
डेस्क: रूस के रक्षा मंत्रलाय ने पूर्वी यूक्रेन में बोग्दानीव्का गांव पर क़ब्ज़ा करने का दावा किया है। रूस के सैन्य बल पूर्वी यूक्रेन में लगातार आगे बढ़ने की कोशिशें कर रहे हैं और चासीव यार शहर से बस कुछ किलोमीटर ही दूर हैं। यूक्रेन की सेना पिछले छह महीनों से अपनी रक्षात्मक पंक्तियों को बचाये रखने के लिए संघर्ष कर रही है।
यूक्रेनी सेना इस समय हथियारों, सैनिकों और वायु सेना की सुरक्षा की कमी का सामना कर रही है। विश्लेषकों का मानना है कि रूस इस बार गर्मियों में और मज़बूती से आक्रमण को आगे बढ़ा सकता है। रूस, यूक्रेन की रक्षात्मक पंक्तियों को तोड़कर और आगे बढ़ना का इरादा रखता है। रूस ने फ़रवरी 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था। इसके बाद से रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध चल रहा है।
रूस अपने इस आक्रमण को विशेष सैन्य अभियान कहता है। यूक्रेन ने बार-बार पश्चिमी देशों से मदद मांगी है और अधिक हथियार उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। अमेरिकी संसद ने यूक्रेन के लिए 60 अरब डॉलर की मदद को मंज़ूरी दे दी है। रूस का कहना है कि अमेरिका के यूक्रेन की मदद करने का मतलब है कि वह इस युद्ध में और ग़हराई से शामिल हो रहा है और इसके नतीजे अमेरिका के लिए शर्मनाक होंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…