तारिक़ आज़मी
डेस्क: हरियाणा के जींद जिला जेल में बंद दो कैदियों मनीष और सतीश ने जेल जाने के बावजूद न सुधरने की कसम खाई लगती है। तभी तो इन पर अब उसी जेल में बंद एक महिला कैदी के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगा है। ये महिला नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में जींद जिला जेल में बंद थी। उसका आरोप है कि पेशी के लिए जाते वक्त नशीला पदार्थ कोलड्रिंक में पिला कर मनीष और सतीश ने उसके साथ गैंग रेप पुलिस वाहन में किया है।
ये सब तब हुआ जब पुलिस वाले रोहतक पीजीआई के बाहर प्रिजनर वैन को खड़ा कर कैदियों के इलाज के लिये जरूरी कागजात बनवा रहे थे। अब सवाल ये उठता है कि सभी पुलिस कर्मी तीनो कैदियों को एक वैन में अकेला छोड़ आकर कागज़ बनवाने में इतना मशगुल हुवे कि इतनी बड़ी घटना हो गई। ऐसे में क्या ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की जवाबदेही नही बनती है। फिलहाल ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के खिलाफ किसी विभागीय कार्यवाही की जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है।
जींद पुलिस ने इस सम्बंध में थाना सिविल लाइन्स में जीरो एफआईआर दर्ज कर रोहतक पुलिस को भेज दी है। वारदात रोहतक PGI में हुई इसलिए आगे की कार्रवाई भी वहीं से होगी। पुलिस की शुरुआती जांच में ये भी सामने आया कि आरोप लगाने वाली महिला कैदी डिप्रेशन की मरीज है। जिसके चलते वो इससे पहले जेल में जान देने की कोशिश कर चुकी है। उसके खिलाफ खुदकुशी की कोशिश का मामला भी दर्ज है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…