ईदुल अमीन
डेस्क: मणिपुर में जल रही नफरत की अग्नि ठंडी होने का नाम नही ले रही है।मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में संदिग्ध कुकी चरमपंथियों के एक हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवानों की मौत हो गई है। इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवान घायल भी हुए हैं। यह हमला मोइरांग थाना क्षेत्र के मैतेई बहुल नारायणसेना गांव में शनिवार तड़के क़रीब 1 बजे के आसपास किया गया।
बिष्णुपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने हमले की पुष्टि करते हुए बीबीसी से कहा, ‘हमले की यह घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब 12:45 बजे की है। संदिग्ध चरमपंथियों ने पहाड़ की चोटियों से नारायणसेना गांव में अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। ऐसी जानकारी है कि बम भी फेंके गए हैं क्योंकि उन्हें पता था कि वहां सीआरपीएफ़ का एक शिविर भी है।’
हमले के दौरान एक बम सीआरपीएफ़ की 128वीं बटालियन की चौकी में फट गया जिसमें दो जवानों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। पुलिस ने मारे गए सीआरपीएफ़ जवानों की पहचान सब-इंस्पेक्टर एन सरकार और हेड कांस्टेबल अरूप सैनी के रूप में की है। इससे पहले 24 अप्रैल को राष्ट्रीय राजमार्ग -2 (इंफाल से दीमापुर) पर एक आईईडी विस्फोट हुआ था जिसमें एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…