तारिक़ खान
डेस्क: योग गुरु रामदेव और उनके सहयोगी बालकृष्ण मंगलवार को पतंजलि आयुर्वेद के भ्रामक विज्ञापनों के मामले में सुप्रीम कोर्ट में हाज़िर हुए। जहाँ अदालत ने ‘भ्रामक विज्ञापनों’ के लिए उन्हे जमकर फटकार लगाते हुवे साफ़ साफ़ शब्दों में कहा कि वह कार्यवाही के लिए तैयार रहे।
कोर्ट की ओर से माफीनामे के मुद्दे पर नाराज़गी ज़ाहिर करने के बाद रामदेव के वकील ने कहा कि रामदेव और बालकृष्ण दोनों निजी तौर पर माफ़ी मांगने के लिए तैयार हैं। रामदेव के वकील ने कहा, ‘हम माफ़ी मांगना चाहते हैं और कोर्ट जो भी कहे वो करने के लिए तैयार हैं।’
सुप्रीम कोर्ट ने 27 फरवरी को पतंजलि से कहा था कि वो अपनी दवाओं से जुड़े सभी भ्रामक विज्ञापन इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट माध्यमों से तुरंत हटा ले। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में कोई कार्रवाई न करने के लिए केंद्र सरकार की भी खिंचाई की और कहा कि ये लोग आंख मूंद कर बैठे हुए हैं। कोर्ट ने कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को तुरंत कोई कार्रवाई करनी होगी।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…