सबिया अंसारी
डेस्क: ताइवान के उत्तरी तट पर बुधवार को शक्तिशाली भूकंप आया, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हुई है। ताइवान के शहर ख़्वालिएन में आए 7.4 तीव्रता के भूकंप से कई इमारतें गिर गई हैं, जिसके बाद राहत और बचाव का काम जारी है। ये शहर भूकंप के केंद्र के क़रीब था।
द नेशनल फ़ायर एजेंसी ने कहा है कि तारोको नेशनल पार्क में एक शख़्स की मौत हुई है जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। इस एजेंसी ने बताया है कि भूकंप के बाद 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं जबकि शहर की इमारतों और सुरंगों में कुछ लोग फँसे हुए हैं। ताइवान की चिप मेकिंग कंपनी टीएसएमसी ने कहा है कि उसने स्टाफ़ की सुरक्षा के लिए शिंचु और दक्षिणी ताइवान की फ़ैक्ट्रियों को ख़ाली करा लिया है लेकिन उसके सेफ़्टी सिस्टम आराम से काम कर रहे हैं।
टीएसएमसी सेमीकंडक्टर्स की सबसे बड़ी निर्माता है जो एप्पल और एनवीडिया जैसी कंपनियों के लिए ये बनाती है। राजधानी ताइपे के वीडियो फ़ुटेज स्थानीय मीडिया चैनलों पर प्रसारित हो रहे हैं, जिसमें रिहाइशी इमारतें ढह गई हैं और लोगों को उनके घरों से और बच्चों को स्कूलों से निकाला जा रहा है। स्थानीय प्रसारणकर्ता टीवीबीएस के अनुसार, भूकंप का असर ये हुआ है कि गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं और दुकानों के अंदर सामान तहस-नहस हो गया है। इंटरनेट मॉनिटरिंग ग्रुप नेटब्लॉक्स के अनुसार, पूरे द्वीप पर बिजली और इंटरनेट ग़ायब हो गया है।
भूकंप बुधवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 7.48 बजे 15.5 किलोमीटर की गहराई में आया। इसके बाद चार और इससे अधिक तीव्रता के नौ आफ़्टरशॉक्स भी आए। यूएस ज्योलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप का केंद्र दक्षिणी ताइवान के ख़्वालिएन शहर से 18 किलोमीटर दूर था। ख़्वालिएन ताइवान का सबसे बड़ा राज्य है और यह इस द्वीप के पूर्वी तट पर है।
इस जगह को पहाड़ी इलाक़े के तौर पर जाना जाता है। इस भूकंप के बाद आए भूस्खलन से काफ़ी नुक़सान हुआ है, जिसमें कई सड़कें, रेलवे लाइनें अवरुद्ध हो गई हैं। इन्हें ठीक होने में कई सप्ताह का समय लग सकता है। ताइवान के मीडिया आउटलेट यूनाइटेड डेली न्यूज़ के मुताबिक़, ताइवान रेलवे की ख़्वालिएन जाने वाली सभी ट्रेनों को भूस्खलन के कारण रद्द कर दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…