Categories: UP

टीएमसी नेताओं का जारी है थाने के बाहर धरना, आम आदमी पार्टी ने कहा ‘हम टीएमसी के साथ है’

जगदीश शुक्ला

डेस्क: मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के नेता मंदिर मार्ग पुलिस थाने के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। सोमवार को शाम पांच बजे टीएमसी के डेरेक ओ ब्रायन, सागरिका घोष समेत कई नेता ईडी, सीबीआई और एनआईए जैसी जांच एजेंसियों के केंद्र सरकार द्वारा विपक्षी नेताओं के ख़िलाफ कथित तौर पर इस्तेमाल किए जाने पर प्रदर्शन कर रहे थे।

टीएमसी के नेता चुनाव आयोग के दफ़्तर के बाहर प्रदर्शन करने गए थे और इनकी मांग थी कि जांच एजेंसियों के प्रमुखों को बदला जाए। इसके बाद टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन समेत धरना देने वाले कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया और मंदिर मार्ग थाने ले आई।

मंगलवार की सुबह से ये नेता थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी भी टीएमसी का समर्थन कर रही है।

pnn24.in

Recent Posts