Crime

4 साल की मासूम को विशाल बनाना चाहता था अपनी हवस का शिकार, रहा नाकाम तो कर दिया बच्ची के हत्या, ऐसे चढ़ा आखिर पुलिस के हत्थे

प्रमोद कुमार

डेस्क: गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र में अपने पड़ोस में रहने वाली चार साल की बच्ची से बलात्कार की कोशिश में नाकाम रहने पर उसकी हत्या करने के आरोप में पुलिस ने विशाल नाम के एक 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। विशाल पर आरोप है कि वह एक मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाना चाहता था। जब इसमें वह नाकाम रहा तो उसने बच्ची की हत्या कर दिया।

इस सम्बन्ध पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण क्षेत्र) विवेक चंद यादव ने रविवार को बताया कि मुरादनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम चार साल की एक बच्ची बिस्कुट खरीदने के लिए पास की एक दुकान पर गई थी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक विशाल (24) उसे बहला-फुसलाकर एक सुनसान घर में ले गया। यहां आरोपी ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की।

विवेक चंद यादव ने कहा कि जब वह अपने प्रयास में विफल रहा, तो उसने लड़की को जमीन पर पटक दिया जिससे उसके सिर में गहरी चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बच्ची की तलाश की तो उसका शव एक खंडहर जैसे मकान में मिला। बच्ची की हत्या करने के बाद आरोपी ने उसके शव को एक गंदी रजाई में लपेटा और एक जर्जर घर में फेंक दिया।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने बच्ची के खून से सने कपड़े अपने घर में छिपा दिए, पुलिस खोजी कुत्ते की मदद से आरोपी के घर पहुंची, जिसके बाद शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान विशाल के तौर पर हुई है। पुलिस अफसरों ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध कुबूल कर लिया और वह नशे का आदी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts