फारुख हुसैन
डेस्क: दिल्ली के पांडव नगर स्थित शशि गार्डन इलाके में बाहर से ताला बंद एक घर के अन्दर दो नाबालिग भाई बहन की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घर के अन्दर दोनों नाबालिग भाई बहन के साथ ही गंभीर रूप से घायल उनकी माँ भी पड़ी थी।
दरवाजा खोलने पर सभी चौक पड़े और इलाके में सनसनी फ़ैल गई। दरवाज़ा खुलने पर पुलिस ने देखा कि दो नाबालिग बच्चे 15 साल का बेटा और 9 साल की बेटी एक कमरे में मृत पड़े थे और उनकी मां बेहोश थी, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। घर का मालिक यानि बच्चों का पिता श्यामजी गायब पाए गया है। पुलिस अफसरों ने क्राइम टीम और एफएसएल टीमों को मौके पर बुलाया और जांच शुरु कर दी है।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सीसीटीवी से फरार श्यामजी की तलाश जारी है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। इलाके में इस डबल मर्डर से सनसनी फैली हुई है। साथ ही क्षेत्र में मामले को लेकर तरह तरह की चर्चाओं का दौर जारी है। वही पुलिस मृतक बच्चो के पिता तक पहुचने के लिए भरसक कोशिश कर रही है और हर-सु कैमरों की निगरानी शुरू कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…