तनु खान
डेस्क: हापुड़ के एक शादी की चर्चा पुरे शहर में है। अजब गजब की शादी में जमकर घराती और बाराती के बीच कुर्सियों का आदान प्रदान हुआ। बारात बिना दुल्हन के लौट भी गई। मगर दुल्हन भी उसूल पसंद थी और भोर में ही भारी भरकम लहंगा पहन कर पहुच गई दुल्हे के घर और आनन फानन में शादी कर लिया। ‘भेल बियाह मोर करबो का’, देख कर लड़की के ताऊ ने कहा कि दूल्हा दुल्हन अपने घर में कुछ भी करे, मगर हमरे यहाँ ई सब नही चलेगा। वही दुल्हे की बहन ने कहा कि पति नही तो फिर कौन करेगा ये सब।
शाहनाई बजने की जगह लोग एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। लड़की के ताऊ ने इस बात पर खूब बवाल किया और शादी तोड़ दी। आधे लोग हॉस्पिटल, तो आधे लोग थाने में नजर आए। लेकिन असली ट्विस्ट तब आया जब दुल्हन ने अपना भारी भरकम लहंगा उठाया और फिर एक ऐसा कदम उठाया कि पूरी कहानी ही पलट गई। सविता ने बड़ा कदम उठाया। सुबह से करीब साढ़े चार बजे सविता ने अपना भारी भरकम लहंगा पहन कर वो अपने घर से भागकर अपने होने वाले पति दिपांशु के घर चली गई। वहां पर दोनों ने जल्दी-जल्दी शादी कर ली।
जैसे ही इसके बारे में सविता के ताऊ को पता चला तो उन्होंने कहा कि पति-पत्नी अपने कमरे में जो भी करे वो उनकी मर्जी है लेकिन हमारे गांव में ये सब नहीं चलता, जो सविता ने किया उसके लिए मैं उसे कभी मांफ नहीं करूंगा। वही दूल्हें की बहन ने कहा कि उसके भाई ने कुछ गलत नहीं किया। ये सब आजकल का ट्रेंड है। मेरे भाई से फोटोग्राफर ने पोज करने के लिए कहा था और उसने वहीं किया। दिपांशु की मां ने कहा कि अगर एक पति-पत्नी एक दूसरे को किस नहीं करेंगे तो कौन करेगा?
बहरहाल इस पूरे मामला में कोई भी एफआईआर नहीं हुई, इसके बाद नवविवाहित जोड़ा हनीमून पर नैनीताल चला गया और कहा कि वो अब खुश है और सुरक्षित है। इस बरात में हुवे घमासान को लेकर चर्चा ने जोर पकड़ा और लोग अलग अलग अपने नज़रिए रख रहे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…