आदिल अहमद
डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि केंद्र की बीजेपी सरकार को पिछले 10 साल में संविधान बदलने का बहुमत हासिल था। समाचार एजेंसी एएनआई से ‘अब की बार 400 पार’ के नारे पर अमित शाह ने कहा, ‘संविधान बदलने का बहुमत हमारे पास 10 साल से है। आप क्या समझते हैं राहुल बाबा एंड कंपनी कुछ बोलेगी और देश मान लेगा?’
शाह ने कहा कि ‘बहुमत के दुरुपयोग का इतिहास कांग्रेस का है। इंदिरा के समय में कांग्रेस ने बहुमत का दुरुपयोग किया। आर्टिकल बदल दिए और इमरजेंसी लगा दी। किसी भी कारण के बिना 1।25 लाख लोगों को जेल में डाल दिया।’
लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल 400 पार के नारे को लेकर बीजेपी को निशाने पर ले रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कई मौकों पर आरोप लगाया है कि बीजेपी 400 सीटें इसलिए जीतना चाहती है क्योंकि उसे संविधान बदलना है और आरक्षण ख़त्म करना है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…