निसार शाहीन शाह
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में चार पुलिस अधिकारियों को मंगलवार की रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन्हें सेना के जवानों ने पीटा था। लेकिन सेना के जवानों ने थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों की पिटाई क्यों की, यह सवाल हर कोई पूछ रहा है, क्योंकि इस मामले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जवान पुलिसकर्मी की पिटाई कर रहा है, और वो उसे घसीटकर थाने से बाहर ले जाते हैं। सेना के जवानों का एक समूह कुपवाड़ा पुलिस स्टेशन पहुंचा। यहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ मारपीट की। इस घटना के पीछे की असली वजह अभी पता नहीं चल पाई है। हालांकि, बताया जा रहा है कि हाल ही में पुलिस ने बटपोरा में एक स्थानीय सेना कर्मचारी के घर पर छापेमारी की थी। कहा जा रहा है कि इस छापेमारी की वजह से सेना की स्थानीय इकाई में गुस्सा था और उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करके अपना गुस्सा निकाला।
इस घटना में कुल पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें से चार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल सभी की हालत ठीक है। सूत्रों ने बताया कि एक पुलिसकर्मी को सेना के जवान अपने साथ ले गए और उसे सुबह 3 बजे छोड़ा गया। पुलिस और सेना दोनों ने ही इस मामले पर चुप्पी साध रखी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…