शफी उस्मानी
डेस्क: दिल्ली के कथित शराब घोटाले में अंतरिम ज़मानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि बीजेपी विपक्ष को खत्म करने की कोशिश कर रही है। केजरीवाल का आरोप है कि अगर बीजेपी चुनाव जीतने में कामयाब रहती है तो विपक्ष के सारे नेताओं को जेल में डाल दिया जाएगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, ‘अगला नंबर योगी आदित्यनाथ का है और उनकी राजनीति ख़त्म कर देंगे। बीजेपी अगर चुनाव जीतती है तो दो महीने बाद योगी आदित्यनाथ का इस्तीफ़ा होगा।’ केजरीवाल ने कहा कि वो देश की जनता से भीख मांगने आए हैं कि वो इस देश को तानाशाही से बचा लें। उन्होंने कहा, ‘हमारी पार्टी को कुचलने में प्रधानमंत्री जी ने कोई कसर नहीं छोड़ी हमारे टॉप के चार नेताओं को जेल भेज दिया, बड़ी पार्टियों के चार नेता जेल चले जाएं तो पार्टी ख़त्म हो जाती है। उन्होंने यही सोचा लेकिन ये पार्टी नहीं सोच है। इसको जितना दबाएंगे ये उतना फैलेगी।’
अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि ‘कई लोग जो मोदी जी से मिलने जाते हैं वो बताते हैं कि मोदी जी 10-15 मिनट अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के बारे में बात करते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि यही पार्टी भविष्य है। इन्होंने आम आदमी पार्टी को कुचलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 75 साल में इतना प्रताड़ित किसी भी पार्टी को नहीं किया गया जितना प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया। पीएम मोदी कहते हैं वो भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं जबकि देश के सबसे बड़े लुटेरों, चोर-उचक्कों को उन्होंने पार्टी में शामिल किया। प्रधानमंत्री जी भ्रष्टाचार से अगर लड़ाई लड़नी है तो केजरीवाल से सीखो।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…