आफताब फारुकी
डेस्क: गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली में एक चुनावी रैली के दौरान कहा था कि अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी को भारत में कोई समर्थन नहीं करता। इनके समर्थक पाकिस्तान में ज़्यादा हैं। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने अमित शाह के इस बयान पर कहा है कि क्या उनकी नज़र में देश का हर नागरिक पाकिस्तानी है?
केजरीवाल ने कहा, ‘गुजरात के लोगों ने हमें 14 फ़ीसदी वोट दिया क्या वे भी पाकिस्तानी हैं? क्या इस देश के सभी लोग पाकिस्तानी हैं? आपको प्रधानमंत्री जी ने अपना वारिस चुना है, इस बात का आपको इतना अहंकार हो गया कि आप लोगों को गालियां-धमकियां देने लगे? अभी तो आप पीएम बने नहीं हैं और आपको इतना अहंकार हो गया। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आप पीएम नहीं बन रहे हैं, क्योंकि जनता 4 जून को बीजेपी की सरकार नहीं बना रही है।’
अरविंद केजरीवाल ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी कहा कि उनके असली दुश्मन पार्टी में बैठे हैं। प्रधानमंत्री जी और अमित शाह जी योगी आदित्यनाथ को कुर्सी से हटाने का पूरा प्लान बना चुके हैं। उन्होंने योगी आदित्यनाथ से कहा, ‘आप उनसे निपटिए न, मुझे क्यों गाली देने में लगे हुए हैं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…