तारिक़ खान
डेस्क: सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम ज़मानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से अपने आवास पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि देश तानाशाही के दौर से गुज़र रहा है और सभी को मिलकर इसके ख़िलाफ़ संघर्ष करना है। केजरीवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया है कि वो शनिवार को हनुमान मंदिर में पूजा करने और प्रेस वार्ता करने के अलावा दक्षिणी दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ रोड शो में भी शामिल होंगे।
केजरीवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘आज देश बहुत तानाशाही के दौर से गुज़र रहा है। हमारा देश चार हज़ार साल से अधिक पुराना है। हमारा देश महान देश है, जब-जब किसी ने तानाशाही करने की कोशिश की, लोगों ने उसे कभी बर्दाश्त नहीं किया। आज देश तानाशाही के दौर से गुज़र रहा है, मैं तन-मन-धन से उसके ख़िलाफ़ संघर्ष कर रहा हूं। हम सभी को मिलकर इस तानाशाही को हराना है। मैं लोगों से अपील करता हूं, हमें सबको मिलकर देश को बचाना है।’
इसके पहले ‘जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल छूट गए’ के नारों के शोर और भारी समर्थकों की मौजूदगी के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार देर शाम दिल्ली की तिहाड़ जेल से बाहर आ गए। सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम ज़मानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से 50 दिन बाद बाहर निकले केजरीवाल ने कहा, ‘मैंने कहा था मैं जल्दी आऊंगा, आ गया। सबसे पहले मैं हनुमान जी के चरणों में वंदना करना चाहता हूं, हनुमान जी के आशीर्वाद से आज मैं आप सब लोगों के बीच में हूं।‘
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…