एच0 भाटिया
बिजनौर: बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को देर रात माँ के साथ सो रही दो मासूम बच्चियों की हत्या से इलाके में हडकंप मच गया। मामले की जानकारी किसी ने पुलिस को दिया। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस नूरपुर थाना क्षेत्र के गौहावर जैत गांव पहुची जहा दो बच्चियों की हत्या होने की खबर मिली थी। पुलिस को वहां सहदेव और सविता के मकान में उनकी दो बेटियों की लाश पड़ी मिली।
पुलिस के अनुसार सविता ने दो शादियाँ किया था। उसकी पहली शादी पुखराज नाम के शखस से हुई थी। जिससे सविता को दो बेटियाँ है। एक बड़ी बेटी 13 साल की है और उससे छोटी बेटी 9 साल की है। जिन दो बच्चियों की हत्या की गई, वो दोनों सविता के दूसरे पति सहदेव की बच्चियां थीं। इसके अलावा सविता और सहदेव का डेढ़ साल का एक बेटा भी है। पुलिस ने तफ्तीश शुरू किया तो पुलिस को घर के अन्दर कोई बाहरी प्रवेश के सबूत नही मिले। यानी क़त्ल का मकसद और क़त्ल का आरोपी दोनों घर के अन्दर ही थे। जिसके बाद घर वालो से पूछताछ शुरू हुई,
शुरू में तो सविता की बड़ी बेटी ने पुलिस को बताया कि दो अंजान लोग घर में आए और उन्होंने दोनों बहनों की गला दबाकर हत्या कर दी लेकिन बाद में उसने कबूल किया कि उसी ने दोनों बहनों की हत्या की है। आरोपी बड़ी बेटी ने कहा कि उसके पिता परिवार बड़ा होने की वजह से परेशान रहते थे इसलिए उसने दुपट्टे से दोनों बहनों का गला घोंटकर उनकी हत्या की। एसपी जादौन ने बताया कि दोनों बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। महिला पुलिस आरोपी बच्ची से पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…