आदिल अहमद
डेस्क: मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवाती तूफ़ान रेमल बंगाल की खाड़ी के ऊपर है और उत्तर की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ये तूफ़ान पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और केनिंग और बांग्लादेश के खेपुपारा और मोंगला की तरफ बढ़ रहा है। चक्रवाती तूफान रेमल के मद्देनज़र नेवी और कोस्ट गार्ड की टीमों को तैनात किया गया है।
आगे लिखा है कि ‘मौसम की ताज़ा अपडेट के मुताबिक़ चक्रवात देर रात को तीव्र हो सकता है। कोर्ट गार्ड के शिप और एयरक्रॉफ्ट तैयार रखे गए हैं।’ वही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार देर शाम बैठक कर इस तूफ़ान को लेकर तैयारियों पर चर्चा किया। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंदबोस ने चक्रवात रेमल को लेकर इमरजेंसी मीटिंग की है। सीवी आनंदबोस ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ’चक्रवात रेमल किसी भी वक्त आ सकता है। बुलेटिन लगातार जारी किए जा रही हैं। हम इसे लेकर पूरी तरह तैयार हैं।’
उन्होंने कहा कि ‘पीएम मोदी ने भी मीटिंग की है। किसी भी इमरजेंसी के लिए टास्क फोर्स तैयार हैं। जो गाइडलाइन्स जारी की गई हैं, सभी को उन्हें फॉलो करने की हिदायत दी गई है।’ वहीं चक्रवात रेमल के रफ़्तार पकड़ने के बाद बांग्लादेश के तटीय इलाक़ों से लगने वाले कई गांव खाली कराए जा रहे हैं। हज़ारों लोग गांव में अपने-अपने घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की तलाश में जा रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…