मो0 कुमेल
डेस्क: कानपुर में एक छात्र की बर्बर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो कानपुर के एक निजी कोचिंग संस्थान का है, जिसको देख कर इंसानियत की रूह काँप जा रही है। वायरल वीडियो में चार-पांच दबंग युवक कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाले एक छात्र को कमरे में बंद कर बुरी तरह पीट रहे हैं। वायरल वीडियो में एक युवक को आधा दर्जन युवक खौफनाक सजा देते हुए नजर आ रहे है।
यह वीडियो दो-तीन दिन पुराना है और इसे गुंडों के किसी साथी ने सोशल मीडिया पर जारी किया है। बताया जा रहा है कि जिस छात्रा को दबंगों ने पीटा था वह काफी समय पहले अपने गांव इटावा भाग गया है। सूत्रों का कहना है कि लड़का इटावा का रहने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, वह कानपुर के प्राइवेट कोचिंग इंस्टीट्यूट का ताकतवर गुंडा है, जो यहां के छात्रों को ब्याज पर पैसे देता है और जिनके पास पैसे होते हैं, उन्हें डरा-धमका कर पैसे वसूलता है। उसका नाम इलाके और पुलिस में सभी जानते हैं, लेकिन अब तक पुलिस ने कुछ नहीं किया है।
इस मामले में पुलिस का पक्ष भी सामने आया है। एसीपी काकादेव शिखर कुमार ने मीडिया सेल पर वीडियो जारी कर कहा कि वीडियो संज्ञान में आया है जिसमें एक छात्र लड़के की पिटाई की जा रही है और उसके साथ अश्लील हरकतें की गई हैं। यह वीडियो काकादेव इलाके का है। आरोपी लड़कों की पहचान की जा रही है और पीड़ित का पता लगाकर उसकी शिकायत लेकर कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…