सरताज अहमद
गाज़ियाबाद: सोशल मीडिया पर एक फार्म हाउस में मुजरा चलने की जानकारी के बाद नोएडा के एक्सप्रेस-वे थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात सेक्टर 135 में एक फार्म हाउस पर छापा मार कर दो महिलाओं सहित कुल 13 लोगो को हिरासत में ले लिया जबकि एक फरार होने में कामयाब हो गया। इस छापे में पुलिस ने वहां चल रही अवैध शराब और हुक्का पार्टी को बंद करवाया। पुलिस ने मौके से हुक्का, फ्लेवर्ड तंबाकू और शराब की बोतलें बरामद की हैं।
पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि पार्टी एक गाने की लॉन्चिंग को लेकर आयोजित की गई थी। फिलहाल, पुलिस सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह भी सामने आया कि फार्म हाउस के मालिक ने इस पार्टी के आयोजन के लिए कोई अनुमति नहीं ली थी। पुलिस इसी आधार पर कार्रवाई कर रही है। नोएडा के एडिशनल डीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को पता चला कि अवैध रूप से एक पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की।
उन्होंने बताया कि आयोजकों का कहना है कि यह पार्टी एक गाने के लॉन्च के लिए आयोजित की गई थी, लेकिन जांच के दौरान पुलिस को कई अनियमितताएं मिलीं। पुलिस ने मौके से विभिन्न प्रकार के 7 हुक्के, नशीले फ्लेवर की 11 डिब्बे तंबाकू, शराब की बोतलें और 6 बोतलें दिल्ली और हरियाणा मार्का की बरामद कीं। फार्म हाउस के मालिक ने पार्टी के लिए कोई अनुमति नहीं ली थी, और न ही कोई आवेदन दिया था। यह पार्टी अवैध रूप से चलाई जा रही थी, इसलिए पुलिस ने इस पर कार्रवाई की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…