सरताज अहमद
डेस्क: सात जन्मो के लिए बंधे बंधन को कैसे कोई इस तरीके से तोड़ सकता है कि अपनी उस अर्धांगनी का ही क़त्ल कर दे जो उसके लिए अपना परिवार छोड़ कर उसके जीवन का हिस्सा बन जाती है। मगर घटनाएं ऐसी कई सामने आती रही है, जिसमे इस प्रकार के मामले हुवे है। ऐसा ही एक मामला गाज़ियाबाद के अंकुर विहार का सामने आया है। जहा पति ने अपनी पत्नी का कत्ल कर खुद आत्महत्या कर लिया।
जिसके बाद घटना का खुलासा कुछ इस तरह हुआ कि श्याम ने अपने मोबाइल से रिश्तेदारों को एक तस्वीर भेजी, जिसमें उसकी पत्नी प्रिया का शव उसकी गोद में था। ये मैसेज और फोटो देखकर श्याम का छोटा भाई प्रवीन घबरा कर उसके घर पहुंचा तो देखा घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके बाद प्रवीन ने पुलिस को खबर दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो अंदर बेड पर श्याम की पत्नी की लाश पड़ी थी जबकि श्याम की लाश पंखे में फंदे से लटक रही थी। पुलिस को श्याम के मोबाइल से वो फोटो भी मिली जो उसने परिजनों को भेजी थी। पुलिस के मुताबिक पति पत्नी की आपस में विवाद चल रहा था। पुलिस टीम ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…