तारिक़ खान
डेस्क: गोंडा में बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के बेटे करण भूषण के काफिले की एसयूवी कार फॉर्च्यूनर और बाइक के बीच एक्सीडेंट हुआ है। एक्सीडेंट में बाइक पर सवार दोनों लोगों की मौत हो गई है। गोंडा के एसपी राधे श्याम राय ने इस बात की जानकारी दी। साथ ही मिल रही जानकारी के अनुसार एक महिला भी घायल हुई है।
राधे श्याम राय ने कहा, ‘पंचनामा की कार्रवाई की जा चुकी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा चुका है। उनके परिजनों द्वारा एक तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग को पंजीकृत किया जा रहा है और फॉर्च्यूनर को अपने कब्जे में लिया जा रहा है।’
करण भूषण सिंह के काफिले की जिस कार से एक्सीडेंट हुआ है वह बृजभूषण शरण सिंह के कॉलेज नंदिनी एजुकेशन इंस्टीट्यूट के नाम से रजिस्टर्ड है। बीजेपी ने इस बार गोंडा से बृजभूषण सिंह का टिकट काट दिया है। उनके स्थान पर बृजभूषण के बेटे करण भूषण को उम्मीदवार बनाया है। दुर्घटना कितनी भयावाह थी इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि फर्च्युनर के परखचे उड़ गये है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…