ईदुल अमीन
डेस्क: पीएम मोदी ने बुधवार को दावा किया कि नवीन पटनायक की खराब सेहत के पीछे साज़िश हो सकती है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है। नवीन पटनायक ने कहा, ‘पीएम मोदी ने ओडिशा में एक रैली में कहा कि मेरी तबीयत खराब है और वो उसकी जांच करना चाहते हैं।’ नवीन पटनायक ने कहा कि उन्हें (मोदी) को मेरे बारे में अफवाह उड़ाने के बजाये ओड़िसा को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग स्वीकार कर लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ‘मेरे बारे में अफवाह उड़ाने की बजाए उन्हें ओडिशा के विशेष राज्य के दर्जे की मांग को स्वीकार करना चाहिए। इस मांग के पूरा होने से ओडिशा के लोगों को फ़ायदा होगा।’ बताते चले कि पीएम मोदी ने ओडिशा के मयूरभंज में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘नवीन बाबू के सभी शुभचिंतक हैं। वो ये देखकर परेशान हैं कि नवीन बाबू की तबीयत बीते एक साल में इतनी कैसे बिगड़ गई। वो जब मुझ से मिलते हैं तो नवीन बाबू की तबीयत की चर्चा करते हैं। वो बताते हैं नवीन बाबू अब खुद से कुछ कर नहीं पा रहे हैं।’
पीएम मोदी ने कहा, ‘अरसे तक नवीन बाबू के करीबी रहे लोगों का मानना है कि उनकी (नवीन पटनायक) की तबीयत बिगड़ने के पीछे कोई साजिश है। सवाल ये है कि क्या नवीन बाबू की तबीयत बिगड़ने के पीछे कोई षड्यंत्र है क्या? ये ओडिशा के लोगों को जानने का अधिकार है। कहीं इसमें उस लॉबी का हाथ तो नहीं है जो नवीन बाबू के नाम पर ओडिशा में सत्ता भोग रहे हैं। इस रहस्य से पर्दा उठाना चाहिए। 10 जून को ओडिशा में बीजेपी की सरकार बनने के बाद एक कमेटी का गठन होगा, जो ये पता लगाएगी आखिर नवीन बाबू की सेहत गिरने के पीछे क्या साजिश हुई।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…