ईदुल अमीन
डेस्क: ईरान के गृह मंत्री अहमद वाहिदी ने ईरानी सरकारी मीडिया पर राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर की दुर्घटना को लेकर जानकारियां दी हैं। हेलीकॉप्टर पर राष्ट्रपति रईसी के अलावा ईरानी विदेश मंत्री और पूर्वी अज़रबैजान प्रांत के गवर्नर समेत कई लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर पर सवार लोग किस हाल में हैं, ये जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।
वहीं ईरान के सरकारी मीडिया ने लोगों से राष्ट्रपति रईसी के लिए दुआएं करने की अपील की है। ईरान की अर्ध- सरकारी समाचार एजेंसी फार्स न्यूज़ पर लोगों के दुआएं मांगने की तस्वीरें भी प्रसारित हुई हैं। ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर को मुश्किल का सामना करना पड़ा और ‘हार्ड लैंडिंग’ करनी पड़ी। ये हेलीकॉप्टर काफ़िले में चल रहे तीन हेलीकॉप्टरों में से एक है। दो अन्य हेलीकॉप्टर, जिनमें कई मंत्री और अधिकारी सवार थे, वे सुरक्षित पहुंच गए हैं।
घटना की सूचना के एक घंटे बाद भी बचाव दल, घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाए हैं। इस क्षेत्र में कुल 40 बचाव टीमों को तैनात किया गया है। इस आपात ऑपरेशन में ड्रोन यूनिट भी मदद कर रही हैं। ईरान की आपात सेवा के मुताबिक घटनास्थल के लिए आठ एंबुलेंसों को भेजा गया है, लेकिन ख़राब मौसम होने की वजह से राहत दल को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, राष्ट्रपति रईसी अजरबैजान में क़िज़ कलासी और खोदाफरिन बांध का उद्घाटन करने के बाद तबरेज शहर की तरफ जा रहे थे। बचाव दल के साथ मौजूद फार्स न्यूज़ के एक रिपोर्टर के मुताबिक़ भारी कोहरे की वजह से बचाव अभियान में मुश्किल आ रही है। रिपोर्टर के मुताबिक़ इस पहाड़ी और पेड़ों से भरे क्षेत्र में विज़िबिलिटी सिर्फ़ पांच मीटर तक की ही है। जहां हेलीकॉप्टर ने हार्ड लैंडिंग की है वह इलाक़ा तबरेज़ शहर से पचास किलोमीटर दूर वर्ज़ेक़ान शहर के पास है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…