आफताब फारुकी
डेस्क: अमेरिकी विदेश मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर टिप्पणी करने से बचा, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि रमज़ान के दौरान विशेष दूत भेजकर कैसे ग़ज़ा में भारत ने इसराइली हमले रोके थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने इस सम्बन्ध में अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर करते हुवे कहा है कि बयान के सम्बन्ध में मुझे पता है, मैं कोई टिप्पणी नही काना चाहता।
इस पर मैथ्यू मिलर ने कहा, ‘मुझे इन बयानों के बारे में पता है लेकिन मैं उसपर टिप्पणी नहीं करूंगा।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘मैंने अभी ग़ज़ा में….रमज़ान का महीना था….मैंने अपने विशेष दूत को इसराइल भेजा।‘
पीएम मोदी ने कहा था, ‘मैंने उनसे कहा था कि आप इसराइल के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सबसे मिलिए और उन्हें समझाइए कि कम से कम रमज़ान में ग़ज़ा में बमबारी न करें और उन्होंने पालन करने का भरपूर प्रयास किया। यहां तो आप मुझे मुसलमानों को लेकर घेर लेते हैं, लेकिन मोदी ग़ज़ा में रमज़ान के महीने में बमबारी…, लेकिन मैं इसकी पब्लिसिटी नहीं करता क्योंकि इसके लिए कइयों ने प्रयास किए होंगे।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…