फारुख हुसैन
डेस्क: व्यापमं घोटाले के बाद मध्य प्रदेश नर्सिंग घोटाला राज्य का दूसरा बड़ा घोटाला है, जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। मध्य प्रदेश के कुल 364 नर्सिंग कॉलेजों की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। नर्सिंग कॉलेजों में अनियमितता की शिकायत के बाद यह मामला मध्य प्रदेश हाई कोर्ट तक पहुंच गया था। हाई कोर्ट के आदेश के आधार पर अक्टूबर 2022 में सीबीआई ने इस मामले की जांच शुरू की। अब इस मामले में एक ट्वीस्ट आ गया है।
गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक सीबीआई इंस्पेक्टर है, जबकि अन्य दो एमपी पुलिस अधिकारी हैं, जो वर्तमान में डेपुटेशन पर सीबीआई मे काम कर रहे हैं। इसके अलावा एक निजी नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन, प्रिंसिपल और एक बिचौलिए को भी रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को रविवार रात ही भोपाल की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 29 मई तक रिमांड पर भेज दिया गया है।
आरोपियों के खिलाफ सीबीआई ने धारा 7, 7ए, 8, 9, 10 और 12 के तहत मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर राहुल राज पर जांच रिपोर्ट को प्रभावित करने के लिए मलय नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन और प्रिंसिपल से 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…