UP

एक तो गरीबी उस पर ये आग का सितम, पशु पालक की मडई में अज्ञात कारणों से आग लगने से हुई 4 पशुओ की मौत

अबरार अहमद

प्रयागराज: प्रयागराज के नवाबगंज क्षेत्र स्थित ग्रामसभा मोहिउद्दीनपुर में एक पशुपालक की मड़ई में अज्ञात कारणों से शुक्रवार की रात आग लगने से दो भैस की मौत पर मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गई थी। झूससी हुई दोनों भैस की आज मौत हो जाने से पशुपालक के परिवार में मातम सा माहोल बन गया है।

बताते चले कि आल्हा यादव के बाहर बनी पशु हेतु मड़ई में शुक्रवार की रात किसी अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। आल्हा यादव के पास चार भैस थी और यह पशुपालक उनके दूध बेच कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। आग में सभी चार भैस झुलस गई थी। जिनमे से दो की मौके पर ही मौत हो गई थी।

स्थानीय ग्राम प्रधान इसरार अहमद के द्वारा जानकारी होने पर सरकारी चिकित्सक को बुला कर घायल भैस का इलाज शुरू करवाया गया था। मगर दौरान इलाज आज रविवार को उक्त दोनों भैस भी मर गई। आल्हा यादव के आजीविका का यही चार भैस सहारा था। मगर कुदरत की इस मार से वह भी उनसे छीन गया है। स्थानीय प्रधान द्वारा शासन से पशु पालक की सहायता किये जाने की अपील किया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts