अबरार अहमद
प्रयागराज: टॉफी दिलाने के बहाने मासूम को घर से ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की किये जाने की शर्मनाक घटना प्रयागराज जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित लाल गोपाल गंज में सामने आई है। पीडिता मासूम की हालत ख़राब है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि रक्तस्राव होने पर आरोपी मासूम बच्ची को छोड़ कर फरार हो गया, जिसको कल देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज कस्बा स्थित मोहल्ले में एक परिवार किराये के मकान में रहता है। उसकी चार वर्षीय बालिका घर के बाहर खेल रही थी। पीड़िता की मां ने पास के मकान में किराये पर रहने वाले नगर पंचायत कर्मचारी पर बेटी को टॉफी दिलाने के बहाने फुसला कर अपने घर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने की पुलिस से शिकायत की है।
मां ने बताया कि हालत बिड़ने पर नगर पंचायत कर्मी घर छोड़कर फरार हो गया। अंधेरा होने तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजन परेशान होकर उसकी खोजबीन करने लगे। खोजते हुए आरोपी के घर पहुंचे तो उसे एक कमरे में लहूलुहान हालत में पाया गया। पुलिस को सूचना देने के बाद घर वाले बालिका को स्थानीय चिकित्सालय ले गए, जहां उसकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। इंस्पेक्टर नवाबंगज धर्मेंद्र दुबे ने बताया कि पीड़िता को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। परिजन जिस व्यक्ति पर आरोप लगा रहे हैं। उसकी तलाश की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…